रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन से पहुँचने के बाद थर्मल स्क्रीनिंग के लिए कतार में खड़े प्रवासी मजद?
- फोटो : MAU
मऊ। देश के दो प्रांतों से मंगलवार को 90 से ज्यादा प्रवासी मऊ जंक्शन पहुंचे।प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उन्हें परिवहन निगम की बसों से गतंव्य स्थान को रवाना कर दिया गया। मंगलवार को सबसे पहले तमिलानाडू के लिंगमपल्ली से श्रमिक ट्रेन सुबह नौ बजे मऊ जंक्शन पहुंची, जहां इस ट्रेन से 32 प्रवासी उतरे। इस ट्रेन में सवार अन्य प्रवासी दूसरें स्टेशनों पर ट्रेन के रूकने पर उतर गए। इसके तीन घंटे बाद दिल्ली से 62 प्रवासियों को लेकर विशेष श्रमिक ट्रेन मऊ जंक्शन पहुंची।जहां आरपीएफ तथा जीआरपी जवानों द्वारा सभी प्रवासियों को सोशल डिस्टेसिंग के साथ क्रमबद्ध खड़ा कराया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की छह टीमों ने थर्मल स्क्रीनिंग की, इसके बाद प्रवासियों के बाहर निकलने पर उन्हें परिवहन निगम के अधिकारियों ने अपने देखरेख में रोडवेज की बसों में सोशल डिस्टेसिंग के साथ बैठाकर उन्हें गतंव्य स्थान को रवाना किया