कोपागंज के हुंसापुरा में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, जुटी भीड़।
- फोटो : MAU
मऊ। कोरोना संक्रमण के चलते लाकडाउन के बाद बाजारों और कस्बों और बाजारों में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे। न तो लोग मास्क लगा रहे और न ही सोशल डिस्टेंसिंग पर ध्यान दे रहे। ऐसे में की जा रही यह लापरवाही बेहद भारी पड़ सकती है। जागरूकता के बाद भी लोग समझ नहीं रहे। सब्जी मंडी में तो लोग उमड़ ही रहे गली मुहल्ले में युवा भी नहीं मान रहे। इसे लेकर कहासुनी तक हो जा रही। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर लोगों में जारूकता का अभाव दीख रहा है। जहां जहां पुलिस के चेकिंग प्वाइंट हैं, वहां वहां पर तो जाने से कुछ युवा बच रहे हैं लेकिन इस स्थानों के अलावा और जगहों पर युवाओं को फर्राटे भरते देखा जा रहा है। कहीं कहीं तो एक बाइक पर तीन तीन युवाओं को बैठकर जाते देखा जा रहा है। एक दुकान पर कई कई ग्राहक एक साथ खड़े होकर सोशल डिस्टेंसिंग को नष्ट कर रहे हैं। गाजीपुर तिराहा, बालनिकेतन मोड़ सहित फलों और सब्जियों के ठेलों पर खरीददारी के लिए एक साथ पांच सात लोग खड़े हो जा रहे हैं। एक नीजी टेंपो से एक गर्भवती महिला को लेकर पांच महिलाएं और चालक सहित दो पुुरुष अस्पताल आए थे। इनमें से कोई मास्क नहीं पहने था।इसी प्रकार शहर की ओर से एक ई रिक्शा से चार बच्चों और तीन महिलाओं को बलिया मोड़ की ओर जाते देखा गया। ऐसा करने वाले खुद नहीं सोच रहे हैं कि एक महिला मरीज के साथ एक अथवा दो महिलाएं ही आएं , भीड़ लगाने से खुद और परिवार को खतरा है।