फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के चकरा बाजार में रविवार की तड़के पांच बजे शार्टसर्किट से दो दुकानों में आग लग गई। अगलगी में छह लाख के सामान जलकर नष्ट हो गए। फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। आग से मकान की दीवारें चटक गई हैं। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मलेरी कोट निवासी हरेेंद्र चौहान का चकरा बाजार में मकान है। उसमें एक दुकान किराए पर लेकर हलधरपुर थाने के कुड़वा निवासी राम विलास चौहान पुत्र मुनिलाल मोबाइल, स्टेशनरी और फोटो कापी आदि की दुकान करता है। जबकि उसके बगल में बकराबाद गांव निवासी राहुल चौहान पुत्र कैलाश इलेक्ट्रानिक सामानों की दुकान करता है। शनिवार की शाम दुकानें बंद कर सभी घर चले गए। रविवार की सुबह जब चकरा बाजार के लोग सड़क पर निकले तो देखा कि राम विलास और राहुल की दुकानों से धुआं निकल रहा है। लोगों ने दोनों दुकानदारों को मोबाइल से घटना की सूचना दी। दुकानदारों ने दुकानों के ताले खोलकर देखा तो सारे सामान जलकर नष्ट हो चुके थे। विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति बंद करा कर लोगों ने बालू आदि फेंक कर आग पर काबू पाया। दुकानदार राम विलास के अनुसार, इस आगलगी में लगभग साढे चार के सामान जलकर नष्ट हो गए हैं जबकि बगल में स्थित दुुकान के मालिक राहुल का लगभग डेढ लाख का सामान नष्ट हो गया। बगल में क्लीनिक चलाने वाले राम अवध चौहान ने बताया कि उसके क्लीनिक में रखी गई लगभग एक लाख की दवाइयां नष्ट हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें