नगर के ढेकुलियाघाट पर वाहनों की चेकिंग के दौरान चालान करती पुलिस।
- फोटो : MAU
मऊ। अनलॉक-2 के समय अनुपालन कराने को लेकर पुलिस ने मास्क न लगाने वालों पर शिकंजा कस दिया। पुलिस ने मास्क न लगाने वाले 259 लोगों से 12 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। पुलिस ने जिले के 85 प्वाइंटों पर 1594 वाहनों को चेक किया।जिसमें 75 वाहनों का चालान किया तथा तीन वाहनों को सीज करके 5250 रुपये शमन शुल्क वसूल किया।पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि कोरोना महामारी के दृष्टिगत जारी अनलॉक-2 दिशा-निर्देशों के अनुपालन के लिए चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान बृहस्पतिवार को 30 हाटस्पाट एरिया सहित 85 बैरियर प्वाइंटों किया। इस दौरान पुलिस ने 1594 वाहनों को चेक किया जिसमें 75 वाहनों का चालान कर दिया। पुलिस ने तीन वाहनो को सीज करने के साथ 5250 रुपये शमन शुल्क वसूल किया। पुलिस ने बिना मास्क के बाइक चलाने वालों पर खास नजर रखी। बिना मास्क के बाइक चलाने न लगाने वाले 259 व्यक्तियों को पकड़ा। ऐसे लोगों से पुलिस ने 12 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। पुलिस ने अनावश्यक रूप से घूम रहे पांच व्यक्तियों से 500 रुपये जुर्माना वसूल किया। पुलिस ने दोपहिया वाहन पर पिछली सीट पर यात्रा करने वाले 161 व्यक्तियों को पकड़ा। पुलिस ने इनसे 11 हजार 750 रुपये वसूल किया। पुलिस ने बिना मास्क , दो पहिया वाहन पर बैठे दूसरे व्यक्ति सहित अन्य लोगों से कुल 24 हजार 250 रुपये जुर्माना वसूला। पुलिस ने जनपद में भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बैंकों, बाजारों व महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पाससघन चेकिंग किया। पुलिस ने सोशल डिस्टेंशिंग खराब कर रहे लोगों को चेतावनी दी है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की नसीहत दिया।