फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश से गिरी से झुलसा बालक, परिवारीजन कराते रहे झाड़फूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोपागांज थाना क्षेत्र के लैरो दोनवार गांव में बुधवार की दोपहर बिजली गिरने से चपेट में आए बालक की झुलसने से मौत हो गई। बिजली गिरने ेस बालक बेहोश हो गया था। परिजन जहरीरे जंतु के काटने के शक में झाड़फूंक कराने लगे। इसी दौरान वह चल बसा। 15 घंटे बाद जब परिजन डॉक्टर के पास लेकर गए जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। तेज बारिश के दौरान नरसिंह राजभर का दस वर्षीय पुत्र आशीष राजभर बचने के लिए एक मड़ई में छिप गया। इसी दौरान बिजली गिरी जिससे वह झुलस कर बेहोश हो गया। ढूंढते हुए परिजन मड़ई तक पहुँचे तो वह बेहोश मिला। परिवार के लोगो ने जहरीला जंतु काटने के शक में झाड़फूंक कराने गाजीपुर जिले में अमवा के सती माता के पास ले गए। लेकिन कोई सुधार नही हुआ। इस पर परिजन उसे लेकर सीएचसी रतनपुरा पहुँचे। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार बिजली गिरने से उसकी मौत हुई। सही समय से इलाज हुआ होता तो इसकी जान बचाई जा सकती थी। परिवार के लोग बालक का शव लेकर घर लौटे और बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें