रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के भुड़सुड़ी स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव का नामांकन बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कराया गया। पांच पदों के लिए 12 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। जबकि कला संकाय प्रतिनिधि के लिए किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा नहीं भरा। इस दौरान लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों की खूब धज्जियां उड़ीं।
रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के भुड़सुड़ी स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव नामांकन के चलते महाविद्यालय परिसर में सुबह से ही गहमागहमी रही। लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों को ताक पर रखकर छात्रों ने जुलूस निकालकर शक्ति का प्रदर्शन किया। अध्यक्ष पद के लिए चंदन कुमार, मनोज कुमार तथा सुरेंद्र ने नामांकन किया। इसी क्रम में उपाध्यक्ष पद के लिए श्यामा, अनिल कुमार, देवनाथ कुमार ने पर्चा भरा। इसी क्रम में महामंत्री पद के लिए अरुण कुमार, आकाश वर्मा तथा संदीप कुमार ने नामांकन किया। जबकि संयुक्त मंत्री के लिए अजय कुमार, गुंजेश सिंह तथा अजय कुमार ने पर्चा भरा। कला संकाय प्रतिनिधि के लिए किसी ने पर्चा नहीं भरा। बुधवार को ही नाम वापसी रही, लेकिन किसी प्रत्याशी द्वारा पर्चा वापस नहीं लिया। अब पांच पदों के लिए 12 प्रत्याशी मैैदान में हैं। नामांकन के बाद प्रत्याशी व समर्थक अपनी जीत के लिए जुगत लगाते देखे गए। कालेज के प्राचार्य डॉ. सुरेश सिंह तथा निर्वाचन अधिकारी डॉ. रविंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि चार पदों के लिए 12प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जबकि कला संकाय प्रतिनिधि के लिए किसी प्रत्याशी ने पर्चा नहीं भरा। बताया कि चुनाव 14 दिसंबर को पूर्वाह्न साढ़े आठ बजे से अपराह्न डेढ़ बजे तक होगा। अपराह्न दो बजे से मतगणना होगी। परिणाम घोषित कर निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी।