फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शहादत दिवस के रूप में मनेगी शहीद ब्रिगेडियर उस्मान की पुण्यतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। तहसील क्षेत्र के बीबीपुर में आगामी तीन जुलाई को अमर शहीद ब्रिगेडियर उस्मान की 77वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में गाजीपुर से लोकसभा सांसद अफजाल अंसारी, बलिया सांसद सनातन पांडेय, घोसी सांसद राजीव राय, सलेमपुर सांसद रामाशंकर विद्यार्थी, लालगंज आजमगढ़ सांसद दरोगा प्रसाद सरोज सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक समाज सेवी सुहैल अहमद ने बताया कि महावीर चक्र विजेता एवं नौशेरा के शेर के ख़िताब से नवाजे जाने वाले शहीद ब्रिगेडियर उस्मान की पुण्यतिथि हर साल तीन जुलाई को उनके पैतृक गांव में मनाई जाती है।
तीन जुलाई को शाम 3 बजे से 7 बजे के बीच कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवसर पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। ब्रिगेडियर उस्मान के पैतृक गांव बीबीपुर में अस्पताल एवं लाइब्रेरी की स्थापना, मधुबन में उनका एक आदमकद प्रतिमा लगाना, जनपद की एक सड़क को उनके नाम पर समर्पित करना जैसी कई मांगें वर्षों से उठ रही हैं। कार्यक्रम में आम जनमानस की इन मांगों को जनप्रतिनिधियों के सामने प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें