मोहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के एकौना गांव निवासी महिला की शिकायत और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले में बृहस्पतिवार को पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच मामले की जांच कर रही है। रामसरीख साहनी की बेटी इंद्रासनी की शादी 28 नवंबर 2021 को कोपागंज थाना क्षेत्र के चिश्तीपुर गांव निवासी लाल जी साहनी पुत्र नरेश साहनी के साथ हुई थी। शादी में लगभग ढाई लाख नगद और अन्य सामग्री उपहार के तौर पर दी दिए गए। शादी के बाद से ही बाइक और नगद रुपये की मांग को लेकर आए दिन पति उसे पीटता रहता था। कुछ दिन पहले ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इस बात को लेकर जब रामसरीख बेटी के ससुराल बात करने गया तो उसे भी सभी ने मारा पीटा। रामसरीख ने एसपी को प्रर्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने पति लालजी, ससुर और सास के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।