फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कार के लिए विवाहिता से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के चकरा गांव निवासी नीली गुप्ता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न में पुलिस ने बुधवार की शाम पति सहित सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग 20 लाख रुपये और कार के लिए मारपीट करते थे। विरोध करने पर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, चकरा गांव निवासी अमीरचंद्र गुप्ता ने अपनी बेटी नीली गुप्ता की शादी 20 फरवरी 2025 को बलिया जिले के उभाव थाना के शाहपुर अफगा गांव निवासी किशन कुमार गुप्ता के साथ की। वर्तमान में पूरा परिवार रोहिणी सेक्टर-28, उद्यान अपार्टमेंट, नई दिल्ली में रहता है। शादी में उपहार स्वरूप 10 लाख रुपये, 22 लाख के आभूषण और 10 लाख का घरेलू सामान दिया था। शादी के डेढ़ साल बाद पति किशन कुमार गुप्ता, ससुर प्रमोद कुमार गुप्ता, सास ललिता देवी, ननद रजनी, रंजना, वंदना, सोनम गुप्ता ने सोने के गहने के लिए घरेलू हिंसा शुरू कर दी।
ससुराल पक्ष के लोग 20 लाख रुपये और एक कार के लिए मारपीट की। 26 सितंबर की रात पति ने मारपीट की। ससुर के लाइसेंसी हथियार से जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह अपने भाई अजय कुमार गुप्ता को फोन करके बुलाया। 30 सितंबर उनका भाई और बड़ी बहन मंशा गुप्ता वहां पहुंचे, तो पति ने लाइसेंसी बंदूक दिखाकर उन्हें भगा दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद नीली मायके लौट आई। थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें