फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दो दिन पहले हुई शादी, कोर्ट मैरिज का बनाया दवाब तो विवाहिता को घर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना/कोपागंज। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की देर रात मामला आया। जहां कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के परिजन और ग्रामीणों ने एक युवक और उसके परिवार के घर पर हंगामा काटा। लड़की पक्ष के लोगों का आरोप था कि युवक ने विवाह करने के बाद युवती को जबरदस्ती उसके मायके छोड़ दिया है। उधर इस विवाद की सूचना पर पहुंची मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाते हुए युवक और उसके परिजन को दो दिन का समय देते हुए मामला निस्तारण को कहा। अन्यथा शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की बात कही। इस मामले को लेकर मुहम्मदाबाद गोहना तथा कोपागंज ब्लॉक में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र की निवासी एक युवती ने मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के निवासी एक युवक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए कोपागंज थाना में तहरीर दी थी। जहां पीड़ित युवती और आरोपी युवक के परिजनों के बीच आपसी समझौता के साथ बीते 31 जनवरी को दोनों का विवाह कोपागंज स्थित शिवमंदिर में हुआ। इस बीच बृहस्पतिवार को युवती के परिजन और गांव के कई लोग युवक के गांव पहुंचे। आरोप लगाया कि युवक और उसके परिजनों ने कोर्ट मैरिज करने की बात पर उसकी बेटी को जबरदस्ती उसके घर छोड़ आए। अब युवक और उसके परिजन दहेज को लेकर दवाब बना रहे हैं। देर शाम गांव में मामला बढ़ने की सूचना पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों का मामला सुनने के बाद युवक और उसके परिजनों को दो दिन के भीतर मामला निस्तारित करने की बात कही। मामला निस्तारित न होने पर लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें