फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा

विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में अंबेडकर प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने पर ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
रानीपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर गांव स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा सोमवार की देर शाम मनबढ़ों ने क्षतिग्रस्त कर दी। मंगलवार की सुबह प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख इलाकाई लोग नाराज हो उठे। सूचना पर तीन थानों की पुलिस फोर्स संग पहुंचे अधिकारियों ने प्रतिमा दुरुस्त कराई। साथ ही मनबढ़ों को गिरफ्तारी का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। अराजक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा का दाहिना हाथ क्षतिग्रस्त कर दिया था। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने यह देखा तो नाराज हो गए। सूचना पर ग्रामीण जुट गए। एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना क्षिप्रा पाल, एएसपी त्रिभुवननाथ त्रिपाठी, सीओ नरेेश कुमार, रानीपुर एसओ बृजमोहन सरोज के अलावा चिरैयाकोट, मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें