फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने निजी अस्पताल में की तोड़फोड़

विज्ञापन
नगर के पुरानी तहसील स्थित आईकान हास्पिटल में अराजकतत्वों द्वारा की गई तोड़फोड़। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी तहसील स्थित एक निजी अस्पताल में घुसकर मनबढ़ों ने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन आरोपी भाग निकले थे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। घटनास्थल पर खून गिरा था। लोगों ने बताया कि तोड़फोड़ करने वालों में किसी का हाथ शीशे से कट गया है। अस्पताल के संचालक का कहना था कि उपद्रवी उनसे रंगदारी की मांग कर रहे थे। जब वे रुपया देने से इंकार किया तो मनबढ़ों ने अस्पताल पर चढ़कर हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के पुरानी तहसील पर प्राइवेट अस्पताल मौजूद है। सोमवार की दोपहर तीन युवकों से अस्पताल के कर्मचारियों के बीच कुछ कहासुनी हुई। इसके बाद युवक वापस लौट गए। बाद में देर शाम तीनों युवक अपने कुछ साथियों के संग अस्पताल पहुंचे। इसके बाद अस्पताल में हंगामा किया। आरोप है कि युवकों ने अस्पताल के कुछ कर्मचारियों के संग हाथा पाई भी की। साथ ही बाहर लगाए गए शीशे के दरवाजे सहित अन्य सारा सामान कुर्सी आदि तोड़ डाला। हंगामा करने के दौरान युवकों के हाथ शीशे से जख्मी हो गए थे। इसका परिणाम था, कि फर्श पर चारों तरफ खून फैल गया। तोड़फोड़ हंगामा की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दक्षिणटोला डीके चौधरी मौके पर पहुंचे। अस्पताल संचालक राहुल शुक्ला से पूछताछ करने के बाद वे वापस लौट गए। इस दौरान अस्पताल संचालक ने पुलिस को बताया कि हंगामा करने वाले उनसे रंगदारी मांग रहे थे। रुपये देने से इंकार किया तो मनबढ़ों ने शाम को अस्पताल में घुसकर तोड़फोड़ की और कर्मचारियों से भी मारपीट की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें