हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमादरा गांव में शुक्रवार की शाम मनबढ़ ने पिता-पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। सौंपी तहरीर के अनुसार जमादरा गांव निवासी अमन राजभर ने बताया कि गांव के ही एक युवक से उसकी कहासुनी हो गई थी। बीते शुक्रवार की शाम जब वह युवक के घर के सामने से गुजर रहा था तो आरोपी ने गालीगलौज की। विरोध करने पर उससे मारपीट कर उसे घायल कर दिया। आरोप लगाया कि इस घटना की सूचना पर जब उसका पिता लच्छीराम युवक के पास पहुंचे तो उनके साथ भी आरोपी ने मारपीट की। इससे वे घायल हो गए।