कोतवाली पुलिस ने शनिवार को किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी युवक को नदवासराय मोड़ के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के पट्टी मुहम्मद उर्फ काजीपुरा निवासी नंदू पुत्र फागू बीते 22 अप्रैल को एक किशोरी को बहला फुसलाकर मुंबई से भगा ले गया था।
काफी दबाव बनाने के बाद किशोरी को वापस घर छोड़ गया था। लेकिन हर रोज गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसको लेकर किशोरी के पिता ने युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए कोतवाली के उपनिरीक्षक दल प्रताप सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।