फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बसनही नाले में पैर फिसलने से शख्स की मौत

विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर में पानी में डूबने से अधेड़ की मौत के बाद जुटी भीड़।
विज्ञापन
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में शुक्रवार शाम को बसनही नाले में डूबने से संजय राजभर (51) की मौत हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

मुबारकपुर गांव में बसनही बरसाती नाला है, पिछले दिनों हुई बारिश के बाद उसमें पानी भरा है। शुक्रवार दोपहर संजय नहाने गए थे। लेकिन पैर फिसलने से डूब गए। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें