फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबूझ हाल में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हा। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में मंगलवार को सुबह लगभग नौ बजे एक युवक की अबूझ हाल में मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी प्रमोद 35 मंगलवार की सुबह गांव के सीवान की ओर घूमने गया था। उधर से लौट कर घर आया। उस समय उसके घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद जब उसकी पत्नी वापस घर आई तो उसने पति को मृत अवस्था में देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर आस पास के लोग जमा हो गए। किसी ने पुलिस को फोन कर सूचना दे दी।
पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रमोद की मौत के कारणों की जानकारी उसकी पत्नी और बच्चियां भी नहीं बता सकीं। पति की असामयिक मौत के बाद उसकी पत्नी सरिता का रो रोकर बुरा हाल था। मृतक की तीन पुत्रियां ही हैं। बडी बेटी बेबी 12, मझली रुबी 8 तथा सबसे छोटी बेटी गुड्डी (5) पिता की मौत पर बिलख रही थी। प्रमोद महाराष्ट्र में कोई नौकरी करता था। होली के पहले ही वह घर आ गया था। तब से घर पर ही था। घर पर रहकर मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत एसओ राजकेशर सिंह का कहना था कि मृतक का शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें