फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से दबकर युवक मरा

विज्ञापन
पेड़ से दबकर युवक मरा
विज्ञापन
 के कई विद्युत उपकेंद्रों से संबद्ध गांवों के प्रमुख मार्ग पर हाईटेंशन पोल पर पेड़ गिर गया। इससे सुबह तक आवागमन बाधित रहा। विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कई मकानों पर पेड़ों के गिरने से काफी नुकसान पहुंचा। शहर कोतवाली के नगर स्थित जिला महिला चिकित्सालय के पास पेड़ गिरने से एक  युवक  की मौत हो गई।मंगलवार की रात मौसम ने करवट ली। रात लगभग 10 बजे तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन


आंधी से नगर के जिला महिला चिकित्सालय के पास पेड़ गिर गया। इसमें दबने से सिंधी कालोनी निवासी सागर खुशवानी पुत्र स्व. भगवान दास नामक युवक की मौत हो गई। नगर के ही देवपरवां में एक मकान पर पेड़ गिर गया। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया।  कई स्थानों पर लगी होर्डिंग्स व टिन शेड उड़ गए।पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार मंगलवार की रात तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश से जहां गर्मी व उमस से निजात मिली।

बढुआगोदाम-सरसेना मार्ग पर कई स्थानों हाईटेंशन तार पर पेड़ गिर गये। इससे दर्जनों गांवों में बिजली संकट गहराने की संभावना प्रबल हो गया है। खरगजेपुर निवासी भीषम के मकान पर नीम का विशालकाय पेड़ गिर जाने से मकान  क्षतिग्रस्त हो गया। खरगजेपुर गांव में ही 63 केवीए का  ट्रांसफार्मर व खंभा, आंधी से टूटकर  गिर गया। ओन्हाइच ग्राम सभा में  लुलू मौर्य के मकान पर पेड़ गिर गया। जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो  गया। पिपरीडीह, भार, रैकवारेडीह, बबुआपुर, मजखनी, उस्मानपुर, वनदेवी सहित कई लोगों की टिन शेड व मड़इयां उड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें