फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घर पर फायरिंग करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के राजनपुर गांव में बंगाल के जेल में बंद बदमाश शिवशंकर यादव की फोन पर धमकी देने के बाद 13 सितंबर की रात घर पहुंच कर फायरिंग और तमंचा लहराने के आरोपी अनुज यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने बुधवार सुबह 7:10 बजे थाना क्षेत्र के चकरा हॉल्ट के पास से गिरफ्तार किया। पीड़ित दिनेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने 14 सितंबर को सात के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। 13 सितंबर की शाम दिनेश सिंह का बेटा पहसा बाजार गया था। जहां पहसा निवासी आदित्य यादव, राजन यादव, बुढ़ावे निवासी धर्मराज उर्फ गोपी से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसी बात को लेकर पश्चिम बंगाल स्थित जेल में बंद मरुखा मझौली गांव निवासी बदमाश शिवशंकर यादव उर्फ बड़े ने बेटे को फोन करके धमकी दी थी। उससे कुछ घंटे बाद रात के 9:30 बजे हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसां निवासी आदित्य यादव, राजन यादव, बुढ़ावे निवासी धर्मराज उर्फ गोपी, जमालपुर बुलंद निवासी अनुज यादव, अकिंत यादव और सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अलीनगर निवासी शिवा यादव दो बाइक से घर पहुंचे और तमंचा लहराने लगे। पूरी घटना बरामदे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस लगादार दबिश दे रही थी, इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सफलता मिली। थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फोन करके धमकी देने वाला आरोपी जेल में बंद है। पांच अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें