फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति बनाना प्राथमिकता-डीआईजी

Mon, 09 Nov 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस उपमहानिरीक्षक रतन कुमार श्रीवास्तव आजमगढ़ परिक्षेत्र ने सोमवार को लाइन के सभागार  में त्योहार/त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया।
विज्ञापन



जिसमें पुलिस अधीक्षक एसपी उपाध्याय, सर्किल के समस्त क्षेत्राधिकारी, जनपद के समस्त थाना प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक एवं विभाग के अन्य शाखाओं से पुलिस अधिकारी सम्मिलित हुए।


उन्होंने निर्देश दिया कि  त्योहार/त्रिस्तरीय चुनाव एक चुनौती है। इसको शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। कहा कि सभी लोग अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता एवं निगरानी रखें एवं क्षेत्र के संभ्रान्त नागरिकों से ताल-मेल रखते हुए त्योहार और  पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न करायें।
विज्ञापन



 अपराधियों  पर कठोर कार्रवाई करें और सम्मानित लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें।उन्होंने कहा कि प्रतिदिन वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की जांच होनी चाहिए। सभी  थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्र में सक्रिय गश्त करें जिससे चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाया जा सके। अपराध नियंत्रित होना चहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें