फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्व से पहले सड़कों को गड्ढा मुक्त कराएं : जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति और एनकॉर्ड की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें जिलाधिकारी ने पर्व से पहले सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कमलाकांत वर्मा ने बताया कि माह सितंबर में कुल 16 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। हादसों में 8 लोगों की जान गई।
उन्होंने बताया कि जनपद में वर्ष 2025 के तहत चिह्नित कुल 17 ब्लैक स्पॉट में से पांच ब्लैक स्पॉट पर अल्पकालिक सुधार कार्य करा लिए गया है। जबकि एक ब्लैक स्पॉट भीटी पर दीर्घकालिक सुधार का कार्य प्रगति पर है।
वहीं एआरटीओ सोहेल अहमद ने बताया कि बिना लाइसेंस के वाहन चलाने, मानक के अनुरूप न पाए जाने वाले स्कूली वाहनों और बिना फिटनेस वाहनों का चालान किया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। मिलावटी शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

एआरटीओ ने बताया कि जनपद के समस्त चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का प्रस्ताव आ गया है। जिलाधिकारी ने अपर पुलिस अधीक्षक से समन्वय कर सीसीटीवी कैमरा लगवाने को कहा है। इस दाैरान पुलिस अधीक्षक इलामारन जी, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें