जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने विकासखंड रानीपुर के ग्राम पंचायत धर्मसीपुर स्थित गो आश्रय स्थल और ग्राम पंचायत स्थित कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। गो आश्रय स्थल में ठंड से बचाव के लिए पशुओं को जूट के बोरे ओढ़ाने के निर्देश दिए।
साथ ही पर्याप्त मात्रा में हरे चारे, भूसा आदि की भी लगातार उपलब्धता सुनिश्चित करने के अलावा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को नियमित गोशाला में आकर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने की बात कही।
कंपोजिट विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से विभिन्न विषयों के ज्ञान की जानकारी भी ली। इस दौरान कुछ कक्षाओं में बच्चों द्वारा अपेक्षित उत्तर न देने पर उन्होंने अध्यापकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की निर्देश दिया।
उन्होंने विद्यालय परिसर स्थित रसोई घर का भी निरीक्षण करते हुए सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा मेन्यू के हिसाब से नियमित गुणवत्तापूर्ण भोजन बच्चों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिया।