फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: महुई की टीम ने 10 रनों से जीता फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतहपुर मंडाव। मधुबन तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत फतहपुर मंडाव में चल रहे पांच दिवसीय नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार की रात महुई और लधुआई की टीम के बीच खेला गया।
विज्ञापन

महुई की टीम ने 10 रन से मुकाबला जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। लधुआई की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने के फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने महुई की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में छह विकेट खोकर 105 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाबी में उतरी लधुआई की टीम 95 रन पर ऑल आउट हो गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यस्तरीय फुटबॉल खिलाड़ी रहे समाजसेवी वकार अहमद ने विजेता टीम को ट्राॅफी और इनाम का वितरण किया।
कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। ग्राम प्रधान जगदीश राजभर ने मैन आफ द मैच विक्की राजभर को दिया। इस मौके पर विशाल राजभर, चुन्नू पांडेय, राजेश, कमलेश, बबलू, पंकज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें