घोसी मे भाजपा महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता।
भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा 28 जुलाई को बेटी के सम्मान में आयोजित होने वाले लखनऊ में धरना को लेकर मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर एक बैठक हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि विगत दिनों बसपा नेताओं ने मायावती के इशारे पर पूर्व भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की मां, पत्नी और उनकी बेटी पर अभद्र टिप्पणी की है।
इसके खिलाफ भाजपा एक मासूम बेटी एवं उनके पत्नी आदि पर अभद्र टिप्पणी किए जाने को लेकर संघर्षशील है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीना अग्रवाल ने कहा कि अब यह लड़ाई केवल स्वाती सिंह की ही नहीं रह गई बल्कि पूरे नारी समाज एवं बेटियों से जुड़ गई है। जिला प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि 28 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भारी संख्या में महिलाएं लखनऊ के लिए रवाना होगी। बैठक में डॉ. सीता राय, संगीता द्विवेदी, उर्मिला पासी, वंदना सिंह, पूनम सिंह, डाॅ. अलका राय, विंदू सिंह, कृष्णा खंडेलवाल आदि शामिल रहीं।