फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: संघर्ष और जनसेवा को समर्पित रहा महाराजा सुहेलदेव का जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
करहां। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के कैलेंडर तिराहा स्थित कार्यालय पर बुधवार को महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महाराजा सुहेलदेव को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके शौर्य, पराक्रम और सामाजिक समरसता के संदेश को याद किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पार्टी प्रभारी अविनाश जायसवाल ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव भारतीय इतिहास के ऐसे वीर योद्धा थे, जिन्होंने देश, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अद्वितीय संघर्ष किया, उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में एकता, न्याय और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत किया जा सकता है। विधानसभा प्रभारी संतोष मास्टर ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव का जीवन साहस, संघर्ष और जनसेवा का अनुपम उदाहरण है।
सह प्रभारी सुनील कुमार ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे उनके आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी सुदृढ़ करते हैं। अंत में उपस्थित लोगों ने महाराजा सुहेलदेव के बताए मार्ग पर चलने तथा समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष (श्रम प्रकोष्ठ) अबूबकर खान, विधानसभा अध्यक्ष मंगल राजभर, जिला महासचिव मुन्ना यादव, मीडिया प्रभारी कुंदन चौहान, श्रीराम भारती आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें