दोहरीघाट। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत बेलौली धाम स्थित लक्ष्मण जी मंदिर के महंत काशीदास जी का 70 वर्ष की आयु में शुक्रवार को देहांत हो गया। उन्होंने मुख्यालय स्थित फातिमा अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी महंत जी के इकलौते पुत्र सुतीक्षण मिश्र एडवोकेट ने दी।
महंत जी के देहांत की खबर सुनते ही क्षेत्र की जनता तथा जन प्रतिनिधियों में शोक की लहर फैल गई। महंत जी के निधन पर मधुबन विधायक राम विलास चौहान ने संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि महंत काशी दास की चैतन्यता के वे सदैव कायल रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी वो धार्मिक, सामाजिक गतिविधियों में जिस निष्ठा के साथ शामिल होते थे, वो देखने लायक थी। उनका हम सब को छोड़कर जाना न सिर्फ धार्मिक जगत के लिए बल्कि राष्ट्र और समाज के लिए बड़ी क्षति है। संवाद