फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ से व्यापारियों को मिलेगी राजनैतिक ताकत : डॉ. अनूप शुक्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप शुक्ला ने कहा कि आज व्यापारी परेशान हैं। ऑनलाइन शॉपिंग से सभी का व्यापार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों का उत्पीड़न बढ़ रहा है। सरकार को व्यापारियों की इन समस्याओं से रूबरू कराने के लिए आगामी 28 जनवरी को व्यापारी महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इसके सफल आयोजन से व्यापारियों को नई ताकत तथा ऊर्जा मिलेगी।
विज्ञापन

डॉ. अनूप शुक्ला नगर स्थित एक प्लाजा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहाकि समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल व्यापारी आयोग गठन, बीमा, जीएसटी को दो स्लैब में लाने, मंडी शुल्क समाप्ति, व्यापारियों का प्रतिशत के अनुसार राजनैतिक हिस्सेदारी सहित प्रमुख मांगों को पुरजोर तरीके से उठाने के लिए व्यापारी महाकुंभ 2024 का आयोजन 28 जनवरी को लखनऊ में होगा। इसमें प्रदेश के सभी जनपदों के व्यापारी नेता बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपनी मांगों को रखेंगे। साथ ही मांगों के संदर्भ में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें