फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ : पहले से करा सकेंगे रोडवेज बसों की बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ मेले में यदि आप पूरे मोहल्ले या अपने रिश्तेदारों के साथ स्नान करने की सोच रहे हैं तो परिवहन निगम ने इसकी भी योजना बनाई है। कुंभ के लिए कोई भी पहले से रोडवेज बसों की बुकिंग कर सकता है। इसकी दूरी के हिसाब से 50 यात्रियों का किराया पहले ही जमा करना होगा, जिसके बाद निर्धारित तिथि पर बस बताए गए स्थान पर यात्रियों के पास पहुंच जाएगी और वापस वहीं छोड़ेगी। 50 यात्री होने पर टिकट के आधार पर दो यात्रियों की छूट रहेगी।
विज्ञापन

महाकुंभ के लिए लखनऊ मुख्यालय से पत्र मिलने के बाद मऊ और दोहरीघाट डिपो के अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। महाकुंभ मेले में जाने वाले स्नानार्थियों की सुविधा के लिए मऊ और दोहरीघाट बस स्टेशन पर सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जिसपर 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेंगे। साथ ही बसों के सुलभ संचालन के लिए अतिरिक्त डीजल टैंकर की व्यवस्था की जाएगी। जिससे कुंभ जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होने पर किसी भी बस का टैंक फुल करके भेजा जा सके। एआरएम हरिशंकर पांडेय ने बताया कि महाकुंभ मेला को लेकर मुख्यालय से विशेष तैयारियों को लेकर पत्र मिला है। वो अपनी टीम के साथ बस स्टेशन पर राउंड ओ क्लॉक उपस्थित रहेंगे। सफाई ठेकेदार को बसों की सफाई की जिम्मेदारी दी गई है, जिसके लिए अलग से भुगतान किया जाएगा। एआरएम ने बताया कि सामान्य दिनों में मऊ डिपो की दो रोडवेज बसें प्रयागराज जाती हैं। लेकिन महाकुंभ के लिए 25 बसों को तैयार किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर रोडवेज के साथ साथ अनुबंधित बसों को भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें