फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजिस्ट्रेटों ने किया कम्युनिटी किचेन का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय गौतम एवं अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आशुतोष कुमार राय शुक्रवार को घोसी तहसील में संचालित कम्युनिटी किचेन का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया। दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रुप से कम्युनिटी किचेन का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने कहा कि इस किचेन का उपयोग अन्यत्र स्थानों से अपने गाँव आये हुए प्रवासी मजदूरों को विषम परिस्थितियों में भोजन उपलब्ध कराने के लिए किया जाए। जिससे वे स्वयं को असहाय महसूस न करें। भरोसा दिया कि मजदूरों के हर विषम परिस्थितियों में प्रशासन हर संभव मदद करेगा।तहसीलदार प्रेमचंद श्रीवास्तव ने कहाकि इस कोरोना महामारी के दौरान तहसील प्रशासन सभी प्रवासी मजदूरों के साथ ही साथ असहाय एवं गरीबों के साथ है।इसलिए आप हर विषम परिस्थिति में तहसील प्रशासन से अवगत कराकर मदद ले सकते हैं।नायब तहसीलदार राघवेश मणि त्रिपाठी ने गाँव के सक्षम लोगों से अपील किया कि आप सभी प्रवासी मजदूरों के साथ ही असहाय एवं गरीबों की हर संभव मदद करें।इस अवसर पर सुनील कुमार ,राजेंद्र चौरसिया, नीरज कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें