फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाकिमों ने सुनी फरियाद

Sun, 03 Jan 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक एसपी उपाध्याय ने लोगों की फरियाद सुनी। कुल आए हुए 20 प्रार्थना पत्र में से मौके पर चार का समाधान किया गया।
विज्ञापन



समाधान दिवस पर जिलाधिकारी कहा कि समाधान दिवस आयोजन किये जाने का मंतव्य तब तक पूरा नहीं होगा जब तक पीड़ित या फरियादी को न्याय दिलाकर समस्या का समाधान न कर दिया जाये। कहा कि सर्वाधिक विवाद के मामले राजस्व विभाग से संबंधित मिलते हैं। राजस्वकर्मियों को निष्पक्ष भाव से पीड़ित की मदद कर न्याय दिलाया जाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।


 पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समाधान दिवस पर आने वाले मामलों को पुलिसकर्मियों को पूरी गंभीरता और निष्पक्षता के साथ निस्तारण किये जाने का निर्देश दिया गया है। कहा कि मामलों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित पुलिसकर्मी को दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन



 अधिकारियोें ने क्षेत्रवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर कुल 20 शिकायती पत्र पेश किए गए जिसमें से चार के निस्तारण के लिये पुलिस टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण कराया गया। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी कुमार रणविजय, एसडीएम सुरेंद्र दत्त सिंह, तहसीलदार अनिल यादव, कोतवाल आरएस वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें