घोसी। स्थानीय नगर के करीमुद्दीनपुर स्थित एक मदरसे के हास्टल में रह कर पढ़ाई करने वाले छात्रों से मारपीट करने के मामले में सैकड़ों विद्यार्थियों ने कोतवाली पहुंच कर मारपीट करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग किया। प्रभारी निरीक्षक केके गुप्ता ने छात्रों की तहरीर प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया। नगर के करीमुद्दीनपुर स्थित एक मदरसे के हास्टल में रह कर पढ़ाई करने वाले गाजीपुर जिले के साकिब खान, जसीम अंसारी, अब्दुल्लाह खान एवं मुंबई निवासी आलमगीर शेख आदि का घोसी नगर के कुछ बच्चों से खेल को लेकर विवाद हो गया था।जिसको लेकर16 अगस्त को कुछ स्थानीय बच्चों ने इन चारों विद्यार्थियों के साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। इससे नाराज मदरसे के सैकड़ों विद्यार्थी कोतवाली पहुंच गए। इन छात्रों ने मारपीट करने वाले बच्चों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग किया। इस संबंध में कोतवाल केके गुप्ता का कहना है कि छात्रों से कुछ युवक मारपीट कर लिये हैं। छात्रों की तरफ से तहरीर दी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। यथोचित कानूनी कार्रवाई की जायेगी।