फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंकने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
दुबारी क्षेत्र के लोकया गांव में ट्रासफार्मर जलने पर मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन करते उपभोक? - फोटो : MAU
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोकया में नहर के पास बुधवार को ठीक कर लगाया गया ट्रांसफॅार्मर दो घंटे बाद ही फुंक गया। ऐसे में नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर के पास ही प्रदर्शन किया। गांव के प्रधान गौतम गुप्ता ने कहा कि सरकार ने जले ट्रांसफार्मर को चौबीस घंटे के अंदर बदले जाने का प्रावधान रखा है। लेकिन विभागीय अधिकारी इसका पालन नहीं कर रहे हैं। 10 दिन पहले ट्रांसफार्मर जला था लेकिन उसे बदलने में देर की गई। बुधवार को बदला गया लेकिन दो घंटे बार ही वह दुबारा जल गया। ऐसे में लोग बिजली न रहने से परेशान हो गए। प्रावधान किया गया है। अब यहां पर 25 एमबीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाए जिससे बार बार जलने का खतरा टल जाए। ग्रामीणों का कहना था कि यदि ट्रांसफार्मर जल्दी नहीं बदला गया तो तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में विजय जायसवाल, हरदेव, रामप्रवेश, मुसाफिर, मोतीचंद, संजीत, कपूरचंद, सीता देवी, प्रभावती, अम्बे, सपना, प्रियंका, किसमाती, अनीता, आरती, गुड्डी और कमली देवी आदि रहीं। उधर, एसडीओ गिरीश चंद ने कहा कि अगर गांव में 35 कनेक्शन हैं और 70 फीसदी बिजली बिल जमा हो गई होगी तभी 25 केबीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें