फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफा मुकाबले में मधुबन ने बशारतपुर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। ब्लाक के ठाकुर गांव में स्वतंत्रता सेनानी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार की शाम मधुबन तथा बसारतपुर की बीच मुकाबला खेला गया। एक तरफा मुकाबले में मधुबन ने बसारतपुर को 33 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन

टास जीतकर पहले बल्लेेबाजी करते हुए मधुबन की टीम ने आठ ओवर में छह विकेट पर 122 रन बनाया। 123 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बसारतपुर की टीम निर्धारित ओवर तक 89 रन ही बना सकी ।33 रनों से मधुबन की टीम ने विजय हासिल कर अगले चरण में प्रवेश किया। बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट हासिल करने वाले मधुबन के गेंदबाज जाफर को मैन आफ द मैच चुना गया।इससे पहले मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी विशाल यादव ने किया।इस दौरान बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें