घोसी। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने गांव के दो लोगों पर अश्लील वीडियो बनाने विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि 27 अप्रैल को जब वह घर के आंगन में नहा रही थी। उसी समय गांव के विश्व प्रताप और अभिजीत ने छत से अश्लील वीडियो बना लिया। उसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देना लगा। जब उसने विरोध किया तो दोनों ने मारपीट कर दी।कोतवाल मनोज सिंह ने बताया की मामला संज्ञान में है, पुलिस मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।