नगर के भुजौटी स्थित कैंप कार्यालय पर कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की मासिक बैठक को संबोधित करते जि
- फोटो : MAU
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक हुई। जिसमें डीएम ने कम वसूली करने वाले विभागों के अधिकारियों से वसूली कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले कर प्राप्तियों पर विभागवार समीक्षा की । जिलाधिकारी द्वारा परिवहन, विद्युत ,एवं स्टांप में लक्ष्य के मुकाबले कम वसूली पर, वसूली कार्य में तेजी लाने एवं निर्धारित लक्ष्यों को शत प्रतिशत हासिल करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान व्यापार कर एवं आबकारी विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्यो के सापेक्ष ज्यादा प्राप्ति की बात भी सामने आई। जिलाधिकारी ने अन्य विभागों को भी अपने कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। जिससे माहवार निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति शत-प्रतिशत तय हो सके। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन के साथ कई विभागों के आला अधिकारी मौजूद थे।