फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई पहुची घोसी, धोखाधड़ी के आरोपी के घर पर चस्पा की धारा 82 की नोटिस:

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। करोड़ों रुपये की जमीन की धोखाधड़ी में वांछित करीमुद्दीनपुर निवासी आरोपी के घर लखनऊ पुलिस ने घोसी पुलिस की मौजूदगी में डुगडुगी बजवाकर नोटिस चस्पा किया। साथ ही आरोपी को न्यायालय में उपस्थित होने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

लखनऊ महानगर थाने के उप निरीक्षक मुहम्मद रफतुल्लाह शनिवार को घोसी कोतवाली पहुंचे। वहां से कोतवाल संजय त्रिपाठी के नेतृत्व में लखनऊ महानगर थाने के उपनिरीक्षक मो. रउफतुल्लाह पुलिस कर्मियों के साथ करीमुद्दीनपुर पहुंचे।
वांछित मुहम्मद शाहिद अंसारी के आवास पर डुगडुगी बजवाई। नोटिस चस्पा किया। साथ ही न्यायालय में हाजिर होने की चेतावनी दी। महानगर थाना के उपनिरीक्षक मो. रउफतुल्लाह ने बताया कि 10 हजार का इनामिया मुहम्मद शाहिद न्यायालय में पेश नहीं हो रहा है। हाजिर न होने की स्थिति में कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में भी दर्ज हैं दो मामले
घोसी। करोड़ों रुपये के जमीन के धोखाधड़ी तथा वांछित शाहिद पर जिले के घोसी कोतवाली में जमीन दिलाने के नाम पर भी दो केस दर्ज हैं। इन मामलों में भी शाहिद वांछित है। जबकि लखनऊ में जमीन धोखाधड़ी के मामले में महानगर थाना में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें