नगर के औरंगाबाद में गोपीनाथ मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के मैच में खेलते खिलाड़ी
पं. गोपीनाथ मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को लखनऊ क्लब और यंग स्टार क्लब मऊ के बीच मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबलों में लखनऊ क्लब ने यंग स्टार क्लब मऊ को 2–1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने बराबरी का आक्रामक खेल दिखाया। खेल के 21वें मिनट में लखनऊ क्लब के खिलाड़ी शमशाद ने शानदार एक्शन के साथ पहला गोल दाग कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। अंतराल के तुरंत बाद यंग स्टार क्लब मऊ के दानिश ने गोल कर मुकाबले को 1–1 की बराबरी पर ला दिया।
इसके बाद दोनों टीमों ने बढ़त हासिल करने की कोशिश की लेकिन लखनऊ क्लब के गोलकीपर सौरभ वाल्मीकि और यंग स्टार क्लब के गोलकीपर रिजवान ने बेहतरीन सेविंग करते हुए कई गोल बचाए।
मैच के अंतिम क्षणों में लखनऊ क्लब के रेहान ने निर्णायक गोल दाग कर अपनी टीम को जीत दिलाई। मैच में अतिथि के रुप में इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष मीना अग्रवाल, सचिव अंजुला द्विवेदी, डॉ. सुधा त्रिपाठी एवं डॉ. रुचिका मिश्रा उपस्थित रहीं। मुख्य निर्णायक असलम रहे। पूरे मैच की लाइव कमेंट्री मजहर मेजर ने किया।