वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कबीरपुर गांव में मंगलवार की देर शाम सात बजे खेत से गुजरी एलटी तार टूटकर नीचे गिर गया। हादसे में खेत में काम कर रही एक महिला की मौत हो गई, जबकि बेटा-बेटी झुलस गए।
मृतका की पहचान कबीरपुर निवासी उर्मिला (60) पत्नी ब्रजेश यादव के रूप में हुई।जानकारी के अनुसार उर्मिला अपनी बेटी ब्यूटी और बेटा संदीप के साथ धान की नर्सरी के लिए खर पतवार को उखाड़ने का काम कर रही थी।इस बीच खेत से निकली एलटी तार जो 440 वोल्ट क्षमता का है वो अचानक नीचे टूटकर पानी लगे खेत में आ गिरा।इससे से पहले उर्मिला और उसकी बेटा और बेटी बाहर निकल पाते वह करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना मिलने पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाल रविन्द्रनाथ राय तीनों को मुहम्मदाबाद गोहना लाकर भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उर्मिला को मृत घोषित कर दिया है। वहीं ब्यूटी और संदीप की हालत अब भी गंभीर बनी है।