फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: खेत में गिरा एलटी तार, मां की मौत, बेटा-बेटी झुलसे, हालत गंभीर, काम करते समय हुआ हादसा

Tue, 03 Jun 2025 11:59 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

महिला खेत में काम कर रही थी उसी समय अचानक एलटी वायर टूटकर गिर गया। घटना में मां की मौत हो गई ओर बेटा-बेटी बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में इन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कबीरपुर गांव में मंगलवार की देर शाम सात बजे खेत से गुजरी एलटी तार टूटकर नीचे आ गिरा। घटना में खेत में काम कर रही एक महिला की मौत हो गई, जबकि बेटा-बेटी झुलस गए।

विज्ञापन


मृतका की पहचान कबीरपुर निवासी उर्मिला (60) पत्नी ब्रजेश यादव के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार उर्मिला अपनी बेटी ब्यूटी और बेटा संदीप के साथ धान की नर्सरी के लिए खर पतवार को उखाड़ने का काम कर रही थी।

इस बीच खेत से निकली एलटी तार जो 440 वोल्ट क्षमता का है वो अचानक नीचे टूटकर पानी लगे खेत में आ गिरा।इससे से पहले उर्मिला और उसकी बेटा और बेटी बाहर निकल पाते वह करेंट की जद में आने से गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाल रविन्द्रनाथ राय तीनों को मुहम्मदाबाद गोहना लाकर भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उर्मिला को मृत घोषित कर दिया है। वहीं ब्यूटी और संदीप की हालत अब भी गंभीर बनी है।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें