फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नौ केंद्रों पर होगी एलटी ग्रेड परीक्षा, शामिल होंगे 8064 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र लोेक सेवा आयोग की तरफ से सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक (एलटी ग्रेड) प्रारंभिक परीक्षा शुरू होने में सात दिन शेष हैं, लेकिन तैयारियां अंतिम दौर में हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

एआई तकनीक से आयोग के कंट्रोल रूम की मदद से भी हर अभ्यर्थी पर नजर रखी जाएगी। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 8064 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
उप्र लोेक सेवा आयोग की तरफ से सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक (एलटी ग्रेड) प्रारंभिक परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 17 जनवरी को दो पालियों में होगी।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर नजर डाला जाए तो राजकीय पालिटेक्निक, केंद्रीय विद्यालय, डीसीएसके पीजी कॉलेज ब्लॉक ए, डीसीएसके पीजी कॉलेज ब्लॉक बी, डीएवी बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज, तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज, नेशनल इंटर कॉलेज अदरी इंदारा सहित नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। कक्ष निरीक्षकाें के तैनाती करने की प्रक्रिया चल रही है। परीक्षा में 4032 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों और शिक्षा विभाग के अधिकारी चक्रमण कर परीक्षा पर नजर रखेंगे। एआई तकनीक से सक्षम आयोग के कंट्रोल रूम की मदद से भी हर अभ्यर्थी पर नजर रखी जाएगी।
इस बाबत जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक सीपी श्रीवास्तव का कहना है कि परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा। परीक्षा की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें