फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: महिला के घर सो रहे प्रेमी की चाकू घोंपकर हत्या, प्रेमिका समेत दो हिरासत में

विज्ञापन
मृतक असगर- फाइल फोटोकाशीराम आवास में चाकू से घोंपकर हुई हत्या
विज्ञापन
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र मुंगेश्वर सुल्तानपुर काशीराम आवास में रविवार की देर रात तीन बजे प्रेमिका शहजादी (37 )के घर सोते समय असगर (35) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। महिला ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि असगर शहजादी का प्रेमी था, जो पति की गैर मौजूदगी में उसके घर रहता था। मृतक के भाई अफसर की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर ली है। भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर शहजादी सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के जंगीपुर थाना के मछली बाजार का निवासी असगर अपने परिवार के साथ मऊ कोतवाली थाना के मुंशीपुरा मुहल्ले में परिवार के साथ रहते थे और ई-रिक्शा चलाकर जीविकोपार्जन करते थे। कांशीराम आवास में रहने वाली शहजादी से प्रेम संबंध था। शहजादी के पांच बच्चे हैं जबकि उसका पति जिले से बाहर रहकर काम करता है। उसकी गैर मौजूदगी में असगर और शहजादी पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे। शहजादी ने पुलिस को फोन से सूचना दी कि रविवार की रात तीन बजे एक व्यक्ति दरवाजा खोलवाकर अंदर घुसा और उसके पति पर धारदार चाकू से हमला कर हत्या कर दी और भाग गया। सूचना मिलने पर सीओ सिटी नितेश प्रताप सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की गाड़ी आती देख वहां भीड़ लग गई। पूछताछ के दौरान शहजादी के बच्चे भी पुलिस को कुछ बताने को तैयार नहीं थे।
भाई अफसर की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शहजादी ने प्रेमी की हत्या को पति की हत्या बताकर सूचना दी थी, जो संदिग्ध है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। - अनूप कुमार,- एएसपी, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें