फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत का अनोखा प्रदर्शन: प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से नाराज हुआ प्रेमी, हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

Mon, 01 Jun 2026 04:09 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ जिले में प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से नाराज एक प्रेमी हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे नीचे उतारा। इस दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। 
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा जंक्शन के पूर्वी रेलवे फाटक के पास सोमवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक अपनी प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से नाराज होकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची कोपागंज की पुलिस युवक को समझा-बुझाकर टावर से नीचे उतरवाकर थाने ले गई।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा जंक्शन के पूर्वी रेलवे फाटक के पास स्थित शाहपुर गांव के हाईटेंशन टावर पर शाहपुर गांव निवासी अवनीश मौर्य पुत्र संतोष मौर्य चढ़ गया। लोगों के काफी समझाने के बाद भी वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हो रहा था। 

इसकी सूचना लोगों ने अदरी चौकी व 112 नंबर पर दिया। मौके पर पहुंची कोपागंज थाने की पुलिस ने युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारा। पीड़ित ने पुलिस को बताया की उसकी दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी प्रेमिका की शादी उसके परिजन कहीं और तय कर दिए। जबकि लड़की उससे शादी करना चाहती है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन


इसी को लेकर नाराज प्रेमी हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। इसको लेकर क्षेत्र में तरह- तरह की चर्चाएं हो रही है। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लड़के की बहन की शादी 1 जून को तय है परिजन लड़की की शादी को लेकर परेशान थे कि इधर लड़के ने अपनी प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से नाराज होकर विवाद उत्पन्न कर दिया। उधर, पुलिस ने लड़के व लड़की के परिजनों को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी। इस संदर्भ में सीओ घोसी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। लड़के के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करेंगे।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें