फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल का हुआ निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सोहराबपुर गांव में शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को परिवार के सदस्यों ने पकड़ लिया। बाद में युवक को कस्टडी में देने के बाद दोनों के परिवारीजन ने पुलिस की पहल पर एक दूसरे का निकाह कराने को राजी हुए। फिर क्या था, आनन फानन में रात के अंधेरे में दोनों का निकाह कराया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के सोहराबपुर गांव निवासी युवक का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई थी। हमेशा की तरह शुक्रवार की रात युवत प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पर पहुंचा। इस बार युवती के परिवार के सदस्यों ने युवक को रंगेहाथ पकड़ा। युवक को कमरे में बंद कर परिवार के सदस्यों ने इसकी सूचना डायल 112 को दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस युवक को कस्टडी में लेकर कोतवाली गई। इसके बाद युवती के परिवारीजन कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से पूर्व दोनों परिवारों को आपस में बात करने और समस्या का समाधान करने की सलाह दिया। पुलिस के पहल पर युवक और युवती के परिवारीजन उनका निकाह कराने को तैयार हो गए, लेकिन युवक के पिता शादी से इनकार कर दिए। लेकिन बाद में पुलिस के समझाने पर दोनों पक्ष शादी को राजी हो गए। इस दौरान रात को ही कोतवाली के मुख्य गेट के सामने एक साइबर कैफे की दुकान पर गांव के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में काजी ने प्रेमी युगल का निकाह कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें