फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: धूमधाम से मनाया गया भगवान हनुमान जन्मोत्सव, महावीर मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन

Sat, 12 Apr 2025 06:26 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

हनुमान जयंती पर बजरंग बली के मंदिर में धार्मिक आयोजन हुआ। इस दौरान भक्तों का तांता लगा रहा। सभी जय बजरंगी का जयकारा लगाते रहे और भाव प्रकट करते रहे।
 
विज्ञापन
हनुमान जयंती पर मंदिर में कार्यक्रम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शनिवार को भगवान हनुमानजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हनुमान मंदिरों पर पूजा पाठ सहित धार्मिक अनुष्ठान किए गए। नगर के हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो गया।

विज्ञापन


नगर के दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर, बाल निकेतन स्थित हनुमान मंदिर, हरिकेशपुरा, हट्ठीमदारी, बढ़ु़आगोदाम सहित जिले के विभिन्न इलाकों के हनुमान मंदिरों में सुंदर कांड का पाठ किया गया। फूलों से बजरंग बली का श्रृंगार किया गया। नगर के ढेकुलियाघाट स्थित त्रिदेव धाम मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन


कई जगह हनुमान जी को चना और गुड़ का प्रसाद चढ़ाया और कई जगहों पर महाआरती का आयोजन भी किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें