फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भगवान चित्रगुप्त सत्य, विवेक और कर्म के प्रतीक हैं

विज्ञापन
घोसी में भगवान चित्रगुप्त पूजा में शामिल लोग। संवाद
विज्ञापन
मऊ। घोसी नगर के कस्बा खास पश्चिम मोहल्ला स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में बुधवार को कायस्थ समाज की ओर से भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। पूजा का आयोजन यजमान कृष्ण गोपाल श्रीवास्तव एवं वीरेंद्र श्रीवास्तव की देखरेख में विधि-विधान से किया गया। इस दौरान कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त के समक्ष पूजन-अर्चन कर परिवार, समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर यजमान कृष्ण गोपाल श्रीवास्तव एवं वीरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त कायस्थ समाज के आराध्य देव हैं। वे न्याय, सत्य, विवेक और कर्म के प्रतीक हैं। उनकी पूजा हमें अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार रहने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रेरणा देती है। ऐसे धार्मिक आयोजन कायस्थ समाज को एक सूत्र में पिरोने, आपसी मेल-मिलाप बढ़ाने और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। समाज की एकता, सहयोग और भाईचारा ही उसकी वास्तविक शक्ति है। इस अवसर पर सुधीर श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, रत्नेश श्रीवास्तव, शिवजी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें