फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर तोड़कर दवा की दुकान में लाखों की चोरी

Thu, 19 Oct 2017 06:57 PM IST
mau news
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर मुहल्ला स्थित एक दवा की दूकान का शटर तोड़कर चोरों ने अंदर रखे बिक्री के 80 हजार रुपए पर हाथ साफ कर दिया। सुबह शटर का टूटा ताला देखकर  दूकानदार जब अंदर गया तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी प्राप्त की और दूकान में लगे सीसी कैमरा में कैद चोरी की घटना का फुटेज लेकर जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन

 मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहां रोड पर फरीदपुर मुहल्ले में अनिल मौर्या पुत्र चंद्रदेव मौर्या स्वयं के मकान में ही दवा की होलसेल की दूकान खोले है। रोज की भांति रात नौ बजे अनिल मौर्य दूकान बंद कर सोने चले गए। इस बीच रात में लगभग ढाई बजे के करीब चार की संख्या में असलहे से लैस होकर आए चार बदमाशों ने शटर टेढा़ कर दिया, साथ ही दूकान के अंदर घुस कर चोरी की घटना को अंजाम दिए। चोरों ने कैश काउंटर का ताला तोड़ने में सफल हुए, इस दौरान उसमें रखा लगभग 80 हजार रुपये और हजारों रुपये का सिक्का चुरा ले गए।  दूकान में लगे सीसी कैमरा में चोरी की पूरी घटना की गतिविधि कैद हुई है। सुबह जानकारी के बाद सूचना मिलने पर चैकी इंचार्ज ने घटना स्थल पर जाकर चोरी की जानकारी प्राप्त की और फुटेज लेकर जांच करने में जुट गए है। दूकान मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। वैसे फुटेज में चोरों का चेहरा और हावभाव खानाबदोशों और पेशेवर चोरों जैसा दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें