Lok Sabha Election: डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार, विनिर्माण, ढांचागत औद्योगिक विकास तथा खेलों को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता का हिस्सा होगी। लोकसभा क्षेत्र की आसपास के प्रमुख शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी दिलाने का काम करेंगे। स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर किया जाएगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मऊ के घोसी लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. अरविंद राजभर ने रविवार को सदर तहसील में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान जनसंपर्क कर घोसी लोकसभा के चौमुखी विकास के लिए छड़ी पर आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता स्व. कल्पनाथ राय के विजन में शामिल रहे अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने की होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सपा प्रत्याशी ने स्कूल-कॉलेज बैंगलोर में बनावाए हैं, यहां पर बनाए होते तो वह कहने लायक होते। पहली जून को वोट पड़ेगा और चार जून को परिणाम आएगा। छह तारीख को फ्लाइट पकड़ के बैंगलोर चले जाएंगे। समाजवादी पार्टी के गुंडों ने हमारे कार्यकर्ताओं को मारा-पीटा है। घोसी थाने में तहरीर दर्ज हुआ है। जिस तरीके समाजवादी पार्टी के गुंडों की रस्सी जल गी है लेकिन ऐठन नहीं गया है।
कहा कि इस बार जनता गुंडों का साथ नहीं देगी, बल्कि विकास का साथ देगी। वहां पर लूट-पाट और भ्रस्टाचार की बात होती है, यहाँ पर विकास की बात होती है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने विकास से संबंधित जिन योजनाओं को आगे बढ़ाया है, उन सभी योजनाओं का लाभ घोसी की जनता को दिलाने का काम करेंगे।