फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: खास बातचीत में बोले डिप्टी सीएम, सपा की गुंडई लोग भूले नहीं; चार सभाओं में की है तोड़फोड़

Mon, 27 May 2024 07:24 PM IST
प्रगति चंद रजनीकांत पांडेय, मऊ।

सार

मऊ की घोसी लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में वोट सहेजने पहुंचे डिप्टी सीएम ने अमर उजाला के संवाददाता से खास बातचीत में कहा कि इस बार एनडीए की सरकार प्रचंड बहुमत से आएगी। जनता सपा की गुंडई को भूली नहीं है। 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घोसी लोकसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी डॉ. अरविंद राजभर के चुनाव प्रचार और रतनपुरा विकास खंड क्षेत्र के मेवड़ी गांव में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा को सफल बनाने के लिए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का जिले में प्रवास था। रजनीकांत पांडेय ने उनसे बात की, पेश हैं बातचीत के प्रमुख अंश।
विज्ञापन


सवालः घोसी विधानसभा उपचुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में इस बार भी इंडी गठबंधन का प्रत्याशी है। हालांकि बसपा इस बार अलग है। इसको लेकर आपका क्या नजरिया है।

जवाबः भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण योजना के तहत किए गए काम को लेकर जनता के बीच अपनी बात पहुंचा रही है। एडीए प्रत्याशी डॉ. अरविंद राजभर हैं। हमने गांव-गांव जाकर जनसंपर्क किया। कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। सर्व समाज का समर्थन मिल रहा है। छड़ी चुनाव चिह्न जीत रहा है। कहा कि सपा की गुंडई को लोग भूले नहीं हैं। प्रदेश में सपा की चार-चार जनसभाओं में सपा के गुंडों ने बल्ली, माइक को तोड़ दिया। मंच पर कब्जा कर लिया। सपा और इंडी गठबंधन के नेताओं को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन


सपा शासनकाल में एक हजार दंगे हुए। जनता सब समझ चुकी है। यूपी में बेहतर कानून व्यवस्था की चर्चा पूरे देश में है। चार करोड़ गरीबों का पक्का मकान बना है। जिस गरीब के पास पक्का मकान नहीं है। वह कच्चे मकान, झोपड़ी में रह रहे हैं तो वह चिट्ठी लिखकर भेज दें आवास योजना का लाभ मिल जाएगा। यह मोदी की गारंटी है। आज लोक निर्माण विभाग 2.72 लाख किमी सड़क बनाया है। फोरलेन से जोड़ा गया है। प्रतिवर्ष छह हजार किसान सम्मान निधि मिल रही है। कोरोना काल में शुरू निशुल्क राशन अब भी मिलना जारी है। अब 70 वर्ष के बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज देने की मोदी की गारंटी है।
विज्ञापन

सवालः घोसी लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर आपकी क्या राय है।

जवाब: हमने मऊ, रसड़ा, मधुवन, घोसी सहित विभिन्न गांव में चुनावी सभा को संबोधित किया। लोगों और जनप्रतिनिधियों से बातचीत की। हमने पाया कि एनडीए को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। सभी विधानसभा में सर्व समाज का समर्थन मिल रहा है। भारी बहुमत से एनडीए प्रत्याशी को लाखों वोट से जीत मिलेगी।

सवालः घोसी के सबसे बड़े मतदाता दलित और अल्पसंख्यकों के लिए आपकी पार्टी ने क्या किया है।
जवाबः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की है। योजनाओं के माध्यम से सर्व समाज को फायदा मिल रहाहै। अल्पसंख्यक भाई बहन को भी लाभ मिल रहा है। इससे सर्व समाज का समर्थन एडीए प्रत्याशी को मिल रहा है।

सवालः सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बयान पर आपकी क्या राय है। 
जवाब : विपक्ष के पास मुद्दा नहीं बचा है। तो अब इस तरीके की ओछी राजनीति करने पर उत्तर आया है।

सवालः अपना दल एस की अनुप्रिया पटेल के बयान पर आपकी क्या राय है।
जवाब: हम यहां किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहते हैं। हमारा मानना है कि भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज की पार्टी है। पार्टी सबको साथ लेकर चलती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें