पीएम मोदी ने इंडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि ऐसे गठबंधन से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। यह लोग सभी जातियों को आपस में लड़ा रहे हैं और मुद्दों से भटकने का प्रयास कर रहे हैं। इंडी गठबंधन संविधान बदलने की फिराक में लगा है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण देने की कोशिश में लगे हुए हैं। यह सभी लोग एससी-एसटी और ओबीसी के आरक्षण को समाप्त करना चाहते हैं। पूरा आरक्षण धर्म के आधार पर मुसलमान को देने की कोशिश हो रहे हैं। बहुसंख्यक समाज को दोयम दर्जे का नागरिक बनाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।
पीएम ने कहा कि 2012 में सपा ने अपने घोषणा पत्र में बाबा साहब के संविधान को बदलने का भी जिक्र किया था। स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय को अल्पसंख्यक संस्थान बनाने की कांग्रेस साजिश रच रही है। कोलकाता हाईकोर्ट में 77 ओबीसी जातियों का आरक्षण अभी खारिज किया है। भाजपा धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होने देगी। बाबा साहब की सोच को लेकर भाजपा और एनडीए संकल्पित होकर काम कर रहा है।
मऊ में पीएम मोदी की जनसभा में मौजूद लोग
- फोटो : एक्स @narendramodi
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि आज पूरी दुनिया से लोग अयोध्या प्रभु राम के दर्शन के लिए आ रहे हैं। लेकिन प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिलने के बाद भी सपा और कांग्रेस के लोग अभी तक राम मंदिर नहीं गए हैं। 500 साल बाद सभ्यता आस्था का एक नया पल आया है, लेकिन मंदिर निर्माण के बाद भी ऐसे लोग गाली दे रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि एक साजिश रची जा रही है कि शाहबानो केस की तरह सर्वोच्च अदालत का फैसला पलटा जाएगा, लेकिन मोदी इनकी पोल खोल रहा है और वह लोग मोदी की कब्र खोदने में लगे हुए हैं। पीएम मोदी ने मंच से कहा कि वोट जिहाद का फतवा जारी हो रहा है, लेकिन देश की माता- बहनों, नौजवानों, बुजुर्ग सभी का आशीर्वाद उनके साथ है और कोई मोदी का कुछ नहीं कर सकता।
मऊ में पीएम मोदी की जनसभा में मौजूद लोग
- फोटो : एक्स @narendramodi
पीएम ने कहा कि यह वही बलिया की पावन भूमि है, जहां से उज्ज्वला योजना का शुभारंभ हुआ था। कोई भूखा ना रहे इसलिए इस योजना की शुरुआत की गई। पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। शौचालय, बिजली, गैस, नल मिला है। मोदी हर परिवार का अब बिजली बिल शून्य करने में लगा हुआ है। हर घर में बिजली बनेगी और हर परिवार उससे कमाई भी करेगा। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना चालू है। हर घर पर सोलर पैनल लगेगा। 75 हजार की मदद सरकार करेगी।
पीएम मोदी ने कहा कि 4 जून को बड़ा मंगल है, यह विकसित भारत का मंगल होगा। एनडीए को छड़ी के चुनाव चिह्न पर मत देकर जिताना है। अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से दोनों हाथ उठाकर संकल्प दिलाया कि गांव में जो भी देवस्थान या तीर्थ स्थल क्षेत्र होगा, मोदी की तरफ से सभी लोग वहां जाकर माथा टेकेंगे और परमात्मा से आशीर्वाद लेंगे कि विकसित भारत के संकल्प को लेकर यह सरकार काम कर रही है, उसमें सभी का आशीर्वाद मिले।