नगर के गाजीपुर तिराहा पर लाकडाउन में वाहनों की चेकिंग के दौरान पूछताछ करते डीएम ज्ञान प्रकाश त्र?
- फोटो : MAU
मऊ। कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए शासन के आदेश पर जारी लॉक डाउन की जांच करने के लिए शुक्रवार को डीएम निकले। इस दौरान डीएम ने लॉक डाउन का अनुपालन न करने वाले पांच के विरुद्घ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिलाधिकारी के एक्शन में आने से पुलिस प्रशासन भी परेशान दिखा। दूसरी तरफ लॉक डाउन का पालन न करने वाले भागते दिखे। सुबह सबेरे साढ़े दस बजे डीएम अपने कैंप कार्यालय से कार्यालय जाने के लिए निकले। इस दौरान उनकी गाड़ी शहर की तरफ घुम गई। फिर क्या था, कई लोग लॉक डाउन का अनुपालन करते नहीं मिले। इस दौरान जिलाधिकारी के आदेश पर उनके खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। यह संख्या पांच की है। यही नहीं बिना किसी कारण शहर में घुमते मिले लोगों को डीएम के आदेश पर दंड का निर्धारण किया गया। इस दौरान किसी को उठक बैठक कराया गया, तो वाहन सवार लोगों के वाहनों का चालान किया गया। यही नहीं जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि ठेला संचालकों को सब्जी या फल इस लिए नहीं दिया जाता, कि वो एक स्थान पर खड़े होकर बेचने का काम करें। बल्कि उन्हे पूरे शहर में घुमना होगा, यदि कही कोई ठेला एक स्थान पर खड़ा मिला तो उसके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।