मुहम्दाबाद गोहना के विपणन केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम डा. सी एल सोनकर।
- फोटो : MAU
वलीदपुर । एसडीएम डाक्टर सीएल सोनकर ने शुक्रवार को विपणन केंद अतरारी चुंगी के निकट खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर कर्मचारियों को चेतावनी दी। स्टॉक रजिस्टर के साथ ही गोदाम में रखे चावल के स्टाक को भी चेक किया। सब सही मिलने पर एसएमआई अनुपमा त्रिपाठी की सराहना भी की। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने उपस्थित पंजिका भी देखा जहां सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। इस बाबत एसडीएम ने बताया कि राशन वितरण प्रणाली व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए निरीक्षण किया गया है। जिसमें सब कुछ ठीक मिला है जो कुछ कमियां थी उन्हें सुधार के लिए निर्देशित किया गया है। किसी प्रकार की कोई शिकायत मिलती है तो उसकी जांच उपरांत के बाद संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र के किसी भी गांव में कोटेदारों द्वारा खाद्यान्न वितरण में किसी तरह की कोई गड़बड़ी घोटाला या मूल्य से अधिक दाम पर अनाज बांटता है तो उसके खिलाफ जांच कराकर मुकदमा दर्ज कराई जाएगी । राशन वितरण में अनियमितता पर किसी भी दुकानदार को बख्शा नहीं जाएगा।